राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के तत्वावधान में निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता अधिकारों एवं उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

 

निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मेघना राणा ने प्रथम तथा पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की साक्षी कौशल ने प्रथम तथा अंकित ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

निर्वाचन साक्षरता क्लब के समन्वयक प्रो. हर कंवल समरूप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन एवं परिणाम निर्धारण में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रशांत, डॉ. संजीव, प्रो. जिंदर, डॉ. अमित, प्रो. संजय एवं प्रो. अरुण लाल शामिल रहे।

 

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

[post-views]