नेरी कालेज के विद्यार्थियों के टूर की व्यवस्थाओं के लिए टेंडर 27 तक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के विद्यार्थियों के दो अलग-अलग गु्रपों के जनवरी में होने वाले दस-दस दिनों के टूर के लिए वाहनों और अन्य सभी व्यवस्थाओं हेतु महाविद्यालय प्रशासन ने टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों से 27 नवंबर दोपहर 2 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की हैं।

 

महाविद्यालय के डीन डॉ. सतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि पहले गु्रप का टूर 10 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 86 विद्यार्थी और 2 शिक्षक शामिल होंगे।

 

दूसरे ग्रुप का टूर 13 से 24 जनवरी तक होगा, जिसमें लगभग 79 विद्यार्थी और 2 शिक्षक होंगे। 27 नवंबर दोपहर 2 बजे तक प्राप्त निविदाएं, इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे तक खोल दी जाएंगी।

निविदा फार्म और अन्य जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट वाईएसपीयूनिवर्सिटी.एसी.इन yspuniversity.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

[post-views]