“न्यू गुरुकुल स्कूल में उत्साह व हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक समारोह”

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर हमीरपुर में कक्षा तीसरी से लेकर बारहवीं तक कक्षा का दूसरे दिन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया।

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार  सुनील शर्मा (बिट्टू जी) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

 

स्कूल प्रधानाचार्य, प्रबंधन कमेटी और अध्यापकवर्ग ने बड़े उल्लास से उनका स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों से की गई।

 

जिसमें पाश्चात्य नृत्य, गिद्दा, तीन राज्यों का नृत्य, पहाड़ी, एकलव्य एक्ट, नवदुर्गा, नरसिम्हा, भागड़ा, हिमाचली, हरियाणी, नशा मुक्ति, दक्षिण भारतीय नृत्य तथा ऑपरेशन सिंदूर आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रतिभा और ऊर्जा ने वहां उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

 

इस समारोह में वार्षिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

 

समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के कौशल और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रविन्द्र पुरी तथा उपप्रधानाचार्य सुरेन्द्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। और बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी।

[post-views]