



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- उखली पंचायत के गांव गौटा में सड़क की खराब हालत के कारण लंबे समय से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांव में शादी समारोह होने के चलते बारातियों और अन्य वाहनों की आवाजाही में भी काफी दिक्कत आ रही थी।


इसी समस्या को लेकर 25 तारीख को शाम 5 बजे ukhali Panchyat ki प्रधान shrimati सुमन कुमारी द्वारा सुनील शर्मा बिट्टू जी को अवगत करवाया गया कि गांव गौटा को जोड़ने वाला रास्ता काफी समय से बंद है। शादी समारोह के चलते इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बेहद जरूरी है।




मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क कर सड़क की समस्या के बारे विस्तृत जानकारी सुनील शर्मा बिट्टू ने तत्परता के साथ 25 तारीख को ही रातों रात विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू करवा कर ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात के समय ही जेसीबी मशीन लगाकर सड़क को वाहनों की आवाजाही के योग्य बना दिया।







सुनील शर्मा बिट्टू की इस त्वरित पहल से गांववासियों ने राहत की सांस ली। विशेष रूप से शादी वाले परिवार को बड़ी सुविधा मिली और समारोह में आने-जाने वाले वाहनों का रास्ता सुचारू हो सका।




प्रधान सुमना कुमारी, वार्ड पाँच सुर ग्रामीणों ने सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की असली पहचान जनता की समस्याओं के समय पर समाधान से होती है।





सुनील शर्मा बिट्टू ने मात्र कुछ घंटों में समस्या का समाधान करवाकर यह साबित किया कि जनता की सुविधा और जरूरतों को प्राथमिकता देना ही सच्ची जनसेवा है।













































