एसएफआई ‎ने भारत के पहले संयुक्त छात्र आंदोलन की स्थापना के उपलक्ष पर सेमिनार आयोजित करवाए

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   एसएफआई ‎हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के आह्वान पर 12 अगस्त 1936 को भारत के पहले संयुक्त छात्र आंदोलन की स्थापना के उपलक्ष पर प्रदेश के विश्वविद्यालय व विभिन्न महाविद्यालय में देश के पहले प्रगतिशील संयुक्त छात्र आंदोलन कि उलपक्ष पर 12 अगस्त 1936 के ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए सेमिनार, … Read more

उपायुक्त ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को यहां हमीर भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।   उन्होंने कहा कि यह विभाग हमारी लगभग 68 प्रतिशत आबादी … Read more

13 को सभी कार्यालयों और संस्थानों में ली जाएगी नशे के विरोध की शपथ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को जिला हमीरपुर में भी सभी कार्यालयों और संस्थानों में नशा विरोधी शपथ ली जाएगी।   उपायुक्त अमरजीत सिंह ने इस संबंध में सभी कार्यालयों एवं संस्थानों के प्रमुखों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर नशा विरोधी शपथ के कार्यक्रम आयोजित करने तथा इसकी रिपोर्ट ईमेल के … Read more

हमीरपुर में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा।     जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे। इस समारोह के लिए जिला … Read more

हिम अकादमी स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- शिक्षण मानकों को सुदृढ़ बनाने और अध्यापन कार्य को बढ़ावा देने की दिशा में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर ने 10 से 12 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय इन-हाउस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।   इस अवसर पर विद्यालय चेयरपर्सन प्रो० आर० सी० लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सी० पी० लखनपाल, निदेशक … Read more

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (ऐ ई एस एल)ने एंथे 2025 लॉन्च किया जो छात्रों को भविष्य के प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए सशक्त बनाएगा।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   छात्रों के सपनों को कामयाबी में बदलते हुए 16 सफल साल पूरे करने पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड जो टेस्ट प्रिपरेशन में देश की अग्रणी संस्था है ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्ज़ाम की शुरुआत का ऐलान किया है। भारत के एकेडमिक कैलेंडर में हर साल का … Read more

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा “विदेशी कंपनियाँ – भारत छोड़ो” अभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  स्वदेशी जागरण मंच, हिमाचल प्रदेश द्वारा आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को दोपहर 3:30 बजे, डीसी ऑफिस परिसर, सीटीओ, शिमला में “विदेशी कंपनियाँ – भारत छोड़ो” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम एवं शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत छोड़ो आंदोलन (9 अगस्त 1942) की स्मृति में आयोजित … Read more

एस एफ आई ने छात्र मांगो को लेकर विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया व मुख्य छात्रपाल को ज्ञापन दिया

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने छात्र मांगो को लेकर विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस धरने की भूमिका बांधते हुए कैंपस सचिवालय सदस्य पविंदर ने कहा की आज विश्वविद्यालय को बने हुए लगभग 56 वर्ष हो गए हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक छात्रों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दे … Read more

ईसीएचएस बड़सर में 15 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को सुबह 10 बजे ईसीएचएस बड़सर में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी पूर्व सैनिकों (ईएसएम) को कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।   कार्यक्रम के दौरान तिरंगा झंडा ठीक सुबह 10 बजे फहराया जाएगा, जिसके बाद … Read more

14 अगस्त तक करवा सकते हैं मक्की और धान का बीमा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि इत्यादि से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ वर्तमान खरीफ सीजन के दौरान भी उठाया जा सकता है। जिला हमीरपुर में इसी योजना के तहत वर्तमान खरीफ सीजन में मक्की और धान … Read more