धनेटा के कई गांवों में 11 को बंद रहेगी बिजली

धनेटा/नादौन :-   विद्युत उपमंडल धनेटा में 11 दिसंबर को लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव तूणी, सदोह, पलासी, कुलथीन, भीड़े, बटूरडे और अन्य गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।   सहायक अभियंता सुशील कुमार शर्मा ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 15 तक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु मैट्रिक उपरांत छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है।   उच्चतर शिक्षा निदेशालय शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ये आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर … Read more

एसडीएम कार्यालय में जमा करवाएं शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण फॉर्म

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण के आवेदन अब एसडीएम कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।   उन्होंने जिला के शस्त्र लाइसेंस धारकों से अपील की है कि वे अपने लाइसेंसों के नवीनीकरण फॉर्म संबंधित एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ही प्रेषित करें।   अभिषेक गर्ग ने … Read more

हिम अकादमी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  डाक विभाग द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए शुरू की गई ‘दीन दयाल स्पर्श योजना’ (डाक टिकटों के माध्यम से शोध और रुचि बढ़ाने हेतु छात्रवृत्ति योजना) के अंतर्गत हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।   कक्षा 8 की ओजस्वी ठाकुर और कक्षा 7 … Read more

गणतंत्र दिवस–2026 के राष्ट्रीय समारोह में हिम अकादमी स्कूल के छात्र शाद आलम एवं अर्जुन आर्य को विशेष आमंत्रण

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं प्रगतिशील शिक्षण संस्थान हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। विद्यालय को भारत के गणतंत्र दिवस–2026 के विशाल राष्ट्रीय समारोह में सहभागिता हेतु विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है।  यह अवसर विद्यालय की प्रतिष्ठा, सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था तथा … Read more

जन संकल्प सम्मेलन के लिए हमीरपुर से जाएंगी 106 बसें : अमरजीत सिंह

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर वीरवार को मंडी में आयोजित किए जा रहे जन संकल्प सम्मेलन में जिला हमीरपुर से भी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और अन्य लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इन लोगों को मंडी तक ले जाने और वापस लाने के लिए … Read more