रंगोत्सव में संकुल विद्यालय पीएम श्री बदारन के विद्यार्थियों ने लहराया जीत का परचम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   संकुल विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य विजय सोनी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए … Read more

विदेश में नौकरी के इच्छुक युवा 14 तक भरें ऑनलाइन गूगल फॉर्म

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है।   एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी ऐक्मे एंटरप्राइजेज मुंबई के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। संयुक्त अरब अमीरात … Read more

हमीरपुर ने जीती अंतर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर कॉलेज खो-खो चैंपियनशिप बीते दिन यहां गौतम कॉलेज हमीरपुर में संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में गौतम कॉलेज हमीरपुर, पीजी कॉलेज नाहन, पीजी कॉलेज रामपुर और गवर्नमेंट कॉलेज जुखाला की टीमें सेमीफाइनल में पहंुचीं। फाइनल मुकाबले में गौतम कॉलेज हमीरपुर … Read more

कानूनी मदद के लिए नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी कर सकते हैं संपर्क

बिझड़ी/हमीरपुर:-   जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहड़ू, तहसील ढटवाल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोगों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, आपदा पीड़ितों, अत्याचार पीड़ितों, श्रमिकों, किन्नरों, कैदियों और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय … Read more

बड़ू, बरोहा, स्वाहल और अन्य क्षेत्रों में 11 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर:-  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 11 अक्तूबर को 11केवी औद्योगिक क्षेत्र फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू, बल्ही, भाटी, मोहीं, स्वाहल, कथाल, जमली, जमली धाम और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता … Read more

सहकारी सभा सोहारी के चुनाव 21 दिसंबर को, एक नवंबर को प्रकाशित होंगी अस्थायी मतदाता सूचियां

बिझड़ी/हमीरपुर:- तहसील बिझड़ी की दी सोहारी कृषि सेवा सहकारी सभा की नई प्रबंधक समिति के चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित किए गए हैं। सभा के सचिव संदीप कुमार ने बताया कि इन चुनावों के लिए आवश्यक प्रक्रिया 14 सितंबर से आरंभ कर दी गई है। अस्थायी मतदाता सूचियां एक नवंबर को प्रकाशित की जाएंगी।   … Read more