जाहू के बस स्टैंड का गेट 3 नवंबर तक रहेगा बंद

भोरंज/हमीरपुर:- एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि जाहू के बस स्टैंड के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है।   इस कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए बस स्टैंड के गेट को 3 नवंबर तक बंद किया जा रहा है। उन्हांेने इस दौरान सभी लोगों … Read more

करुणामूलक नौकरी: अधिकांश विभागों और बोर्डों की सूची जारी, पशुपालन विभाग की सूची का अब भी इंतजार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न विभागों और बोर्डों में करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों से संबंधित सूचियां जारी होने तथा कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब पशुपालन विभाग के अभ्यर्थियों की … Read more

“महिलाओं के सम्मान में, नारी शक्ति मैदान में:”भोटा बाजार में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की बहनों ने भोटा बाजार में ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने की। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने … Read more

सुनील शर्मा बिट्टू ने शुरू किया ग्रामीण समस्या समाधान अभियान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अब वह हर गांव के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।   उन्होंने ग्रामीण समस्या समाधान अभियान … Read more

हमीरपुर में 30 खाली पदों पर तैनात होंगे रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो, 25 तक मांगे आवेदन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जिला हमीरपुर में पटवारियों के 30 खाली पदों पर रिटायर्ड पटवारियों या कानूनगो को 40 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर तैनात किया जाएगा। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन पदों के लिए 65 वर्ष तक के रिटायर्ड पटवारी या कानूनगो 25 अक्तूबर तक उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर सभी आवश्यक … Read more

हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण, प्रदेश पर कर्ज का बोझ और दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा रही सुक्खू सरकार: अनुराग सिंह ठाकुर

नई-दिल्ली/विवेकानंद वशिष्ठ:-   पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पहले से ही संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और अब हिमाचल भवन को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जा … Read more

18 तक बंद रहेगी उहल-जंदड़ू व बराड़ा-पटनौण की सड़क

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- तहसील टौणी देवी के अंतर्गत उहल-जंदड़ू सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 18 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि उहल-जंदड़ू सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने … Read more

नवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने गोल्ड मेडल विजेता शालिनी ठाकुर को किया सम्मानित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  नवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने गाँव रोपा की होनहार बेटी शालिनी ठाकुर को उनकी गौरवशाली शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। शालिनी ठाकुर ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला में एम.फार्म (फार्माकोलॉजी) की परीक्षा में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया … Read more

महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में एनएससीबीएम राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर ने हासिल किया प्रथम उपविजेता खिताब

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हाल ही में आयोजित अंतर-महाविद्यालय महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर (एनएससीबीएम राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रिकांग पीओ महाविद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश के … Read more

संगीत की सुर लहरियों से गूंजेगा हमीरपुर कॉलेज

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय (एनएससीबीएम), हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के तत्वावधान में आयोजित होने वाला पांच दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-II (संगीत) मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगा। 13 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपनी संगीत … Read more