25 जुलाई को होगा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जिला स्तरीय आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के तहत 25 जुलाई 2026 को निजी कॉलेज, हमीरपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे होगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को … Read more

प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेंद्र राजन के 5वें उपन्यास ‘कागज की नाव’ का भी होगा लोकार्पण

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ 31 जुलाई को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में संगोष्ठी एवं बहुभाषी कवि सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की संगोष्ठी में बहुभाषी कवि सम्मेलन का भी होगा आयोजन इस कार्यक्रम में कई नामी साहित्यकार अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे और बहुभाषी कवि … Read more

“आर्यनस द गुरु का शानदार रिकॉर्ड बरकरार: लगातार छठे वर्ष NDA में चयन, अब तक 10 युवा बनेंगे सैन्य अधिकारी”

  हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके आर्यनस द गुरु, हमीरपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। Tanav Banyal   वर्ष 2026 में अकादमी के दो मेधावी छात्र तनव बनियाल एवं अंशुमन गौतम ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित … Read more

हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक, प्रधान नरेन्द्र वन्याल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 21 जुलाई , 2026 को प्रातः दस वज़े मानव सेवा सदन (नजदीक रैस्ट हाऊस), बिझड़ी, ज़िला हमीरपुर में खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र वन्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , जिसका संचालन महासचिव श्र द्वारा करते हुए उपस्थित सदस्यों को खण्ड़ इकाई में चल रही वर्तमान … Read more

अध्यापक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर को सीबीएसई बोर्ड तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय हमीरपुर को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा संचालित करने के प्रदेश सरकार के निर्णय के लिए हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गौतम सहित समस्त जिला व शिक्षा खंडों की कार्यकारिणी ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू … Read more

जिला मुख्यालय के स्कूलों का नहीं होगा विलय, अपनी पसंद के बोर्ड वाले स्कूल से पढ़ सकेंगे विद्यार्थी: आशीष

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विधायक आशीष शर्मा ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर के विलय पर विराम लगाकर इन दो स्कूलों को क्रमशः सीबीएसई और प्रदेश बोर्ड से सहशिक्षा करने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।   विधायक आशीष शर्मा ने विधानसभा … Read more

राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन (NQAS) से हमीरपुर की तीन PHC ने बढ़ाया प्रदेश का मान — डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हमीरपुर जिले के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है कि नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (NHSRC), भारत सरकार द्वारा AAM-PHC भोटा, AAM-PHC नल्टी एवं AAM-PHC जंगल बेरी को National Quality Assurance Standards (NQAS) के अंतर्गत “Quality Certified” घोषित किया गया है। इसके साथ ही AAM-SHC शमशी (जिला कुल्लू) को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता … Read more

हिमाचल में बीज अनुसंधान, किसान अधिकार और कृषि विज्ञान केंद्रों के सशक्तिकरण के लिए 18.58 करोड़ रुपये, अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में उठाए किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे

नई-दिल्ली/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज लोकसभा में पौध किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम (पीपीवी एंड एफआर) के तहत किसानों के अधिकारों, पारंपरिक बीजों के संरक्षण, बीज अनुसंधान तथा हिमाचल प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्रों की कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।   उन्होंने केंद्र … Read more

राजनीतिक प्रतिशोध में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न लोकतंत्र पर सीधा हमला, प्रशासन निष्पक्षता से करे कार्य : इन्द्रदत्त लखनपाल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  बड़सर के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने प्रशासन पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से चुने हुए जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, जिला परिषद सदस्यों तथा अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से प्रशासनिक कार्रवाई कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। … Read more

हमीरपुर NIT के ऋषभ ने बदली दृष्टिबाधितों की दुनिया, AI स्मार्ट ग्लास और टॉकिंग स्टिक से मिलेगी नई रोशनी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  दृष्टिबाधित लोगों के लिए अब दुनिया को समझना और रोजमर्रा के काम करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो रहा है। इस बदलाव के पीछे है एनआईटी हमीरपुर के पूर्व छात्र और जयपुर के युवा उद्यमी ऋषभ की विकसित की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्मार्ट ग्लास और टॉकिंग स्टिक तकनीक।   यह … Read more