मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ के अंतर्गत जिला के विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) में रह रहे 41 बच्चों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भ्रमण दल में जिला के चार बाल देखभाल … Read more

विश्व मत्स्य दिवस पर NSCBM कॉलेज में विशेष कार्यक्रम, मत्स्य विविधता और जलीय संरक्षण पर विशेषज्ञों ने साझा किए शोध अनुभव

    हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  NSCBM राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्व मत्स्य दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य संसाधनों के महत्व, जलीय जैव विविधता के संरक्षण, जल गुणवत्ता तथा … Read more

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन की पहल: चबूतरा में रोजगार मेले का आयोजन, 15–20 युवाओं के लिए रोजगार की राह हुई प्रशस्त

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  चबूतरा (सुजानपुर टीहरा, हमीरपुर): युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उनके भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज पंचायत सामुदायिक केंद्र चबूतरा में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के सानिध्य तथा हिमालयन ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान श्री … Read more

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्राथमिकता: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

ग्रामीण हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगरियाणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।   झगरियाणी स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा … Read more

डी.ए.वी. आलमपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई अंतर-सदनीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

आलमपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल, आलमपुर, जिला काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश में 21 नवंबर 2026 को कक्षा आठवीं ,नवमी , ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी तार्किक क्षमता, गणनात्मक कौशल, बौद्धिक क्षमता … Read more

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुलरी के निधन पर अध्यापक संघ ने जताया गहरा शोक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुलरी के 89 वर्ष की आयु में निधन पर संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ कार्यकारिणी ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरीश गुलरी का निधन शिक्षक समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।   शिक्षक हितों के लिए उनका संघर्ष और … Read more

हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम की अगुवाई में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से की मुलाकात       

    धर्मशाला/हमीरपुर संसदीय:-    हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम की अगुवाई में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं के सम्बन्ध में दिनांक 20 नवम्बर, 2026 को माननीय मुख्यमंत्री से संघ पदाधिकारियों की वार्ता विधानसभा परिसर, तपोवन, धर्मशाला में आयोजित हुई।            चर्चा में संघ पदाधिकारियों द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त … Read more

खेलो इंडिया यूथ गेम्ज के लिए कबड्डी टीम का चयन 24 को

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के लड़कों की अंडर-18 कबड्डी टीम के चयन के लिए 24 नवंबर को बिलासपुर के खेल छात्रावास में ट्रायल लिए जाएंगे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस ट्रायल … Read more

ब्राहलड़ी और डुढाणा में अतिशीघ्र शुरू होंगे हैंडपंप तथा संपर्क सड़कों के कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला ब्राहलड़ी के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियांे को पुरस्कृत किया।   हाई स्कूल ब्राहलड़ी के वार्षिक उत्सव में स्टेज के निर्माण … Read more

नादौन में हैल्परों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर को

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में नियमित एवं कंपनी रोल के आधार पर हैल्परों के 100 पदों को भरने के लिए 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास … Read more